ब्रेकिंग

नवपदस्थ एसडीएम महेश शर्मा एवं तहसीलदार ने ग्राम जोगी तराई और सुटु पाली वहां जाकर के ऋण पुस्तिका का वितरण किया 

 

लक्ष्य न्यूज़ पुसोर शशि भूषण गुप्ता पुसौर नवपदस्थ एसडीएम महेश शर्मा का विगत दिनों पुसौर तहसील का औचक निरीक्षण किया गया तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित समस्त स्टाफ को राजस्व प्रकरणों को सही समय पर निपटने के लिए सलाह दिया गया तत्पश्चात एसडीएम महेश शर्मा ग्राम जोगी तराई जाकर वहां के किसानों को ऋण पुस्तिका का वितरण किया गया वहीं ग्राम सुटू पाली जाकर किसानों को फोती नामांतरण की कॉपी एवं राजस्व संबंधित आदेश का वितरण किया गया कोई भी एसडीएम का इस प्रकार का घर पहुंच सेवा करना यहां किसानों को लिए वरदान साबित हो रहे हैं और एसडीएम का इस कार्यकलाप से इनको सराहा जा रहा है इस अवसर पर पुसौर की तहसीलदार  नेहा उपाध्याय नायब तहसीलदार  मिश्रा जी सहित उनके टीम एवं समस्त स्टाफ मौजूद थे