
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ मुक्ति प्रकाश प्राथमिक शाला, रायगढ़ में

परीक्षा समाप्त होने के उपरांत शीतकालीन अवकाश से पहले क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह और उल्लास से भर गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से की गई। नन्हे-नन्हे विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों के जोश और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
इस आयोजन की खास बात यह रही कि बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता और विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी डांस प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से विद्यालय और परिवार के बीच आपसी सहयोग और स्नेह का सुंदर संदेश देखने को मिला।
विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को क्रिसमस के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशी बाँटने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिठाइयाँ वितरित की गईं।
यह आयोजन बच्चों के लिए यादगार रहा और शीतकालीन अवकाश से पहले उन्हें खुशी और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।




