
रायगढ़। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती, अमर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती तथा अविभाजित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की राजनीति के पुरोधा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने तीनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को स्मरण किया।
शाखा यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा” का उद्घोष कर देशवासियों में स्वतंत्रता की अलख जगाई। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का मूल नाम केशव गंगाधर तिलक था पेशे से शिक्षक थे,वे एक आदर्श समाज सुधारक होने के साथ उनका राष्ट्रवादी विचारधारा उन्हें स्वतंत्रता संग्राम के लिए प्रेरित किया और वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रुप में भारतीय स्वतंत्रता के लिए नये विचार रखे और प्रपत्न किये।
आगे शाखा यादव ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद चंद्रशेखर आज़ाद, शहीद रामप्रसाद बिस्मिल और महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह के अनन्य भक्त थे जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपना अधिकांश समय इन दोनों क्रांतिकारियों के साथ रहकर भारतीय स्वतंत्रता के लिए लड़ते रहे,महान शहीद चंद्रशेखर आज़ाद अपने अदम्य साहस, त्याग और बलिदान से देश के युवाओं में राष्ट्रभक्ति का अमिट संदेश दिया।
शाखा यादव ने इस अवसर पर स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को स्मरण करते हुए अपने व्यक्तव्य में कहा कि स्वर्गीय महंत जी अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ के विधायक व मंत्री रहे वे छत्तीसगढ राज्य के स्वप्नदृष्टा होने के साथ छत्तीसगढ महतारी के सच्चे सपूत भी थे जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर जनसेवा और समाज सेवा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। वे सादगी, ईमानदारी, जनहित एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। उनका सार्वजनिक जीवन आज भी जनप्रतिनिधियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि इन महान विभूतियों का जीवन हमें सत्य, साहस, त्याग और राष्ट्रहित के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों, उनकी मूल भावनाओं तथा उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी उसी मार्ग पर कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक सद्भाव और समरसता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव,वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष राय,नेताप्रतिपक्ष नगर निगम शेख सलीम नियारिया, कन्हैया पटेल, मदन महंत,विकास ठेठवार,संदीप अग्रवाल,राकेश पांडेय,अभिषेक शर्मा,आरिफ हुसैन,रजत गोयल,गौरांग अधिकारी,शारदा सिंह गहलोत,सोनू पुरोहित,रोहित महंत,नारायण घोरे,संतोष कुमार चौहान,आकाश समुंद्रे,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


