
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ भारतीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत सतनाम सिंह पोथीवाल को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि सतनाम सिंह पोथीवाल लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली, संगठन के प्रति निष्ठा और समाज में मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त जिला महामंत्री सतनाम सिंह पोथीवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा अल्पसंख्यक समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे।
,गुरुपाल भल्ला , प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य,
रविंद्र भाटिया अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री,
विकास केडिया भाजपा जिला महामंत्री,
जतिन साव भाजपा जिला महामंत्री,दीपेश सोलंकी जिला भाजपा कार्यालय मंत्री गुलाब रहमान प्रदेश हज कमेटी सदस्य गुरुनाम सिंह पोथीवाल अल्पसंख्यक मोर्चा घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सदस्य,मेहरू निशा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा, असलम हुसैन अध्यक्ष जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,गुरुनाम
अंशु टुटेजा जिला भाजपा ITI सेल प्रभारी, संजय अग्रवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष, शैलेश माली जूट मिल चक्रधर नगर मंडल अध्यक्ष, प्रशांत सिंह भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, अनिल कटिहार, साहिल मनिहार अल्पसंख्या मोर्चा महामंत्री, नियाज खान मंडल महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, और सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं , अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष असलम हुसैन, परमजीत सिंह भाटिया, सोनू भाटिया, जेकी सिंह,चाहत दीगवा, राहुल दिगवा, साहिल मनिहार, सभी अल्पसंख्य अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।




