ब्रेकिंग

कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 1 मार्च को, जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्र

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़, 26 फरवरी 2026/ आदिवासी विकास विभाग, जिला रायगढ़ अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा 1 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी।

आदिवासी विकास शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न विकासखंडों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित केंद्रों में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार खरसिया (संचालित स्थान बालक आश्रम चोढ़ा), पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खरसिया, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय धरमजयगढ़ (शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरमजयगढ़ के पास, नराईटिकरा), एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर घरघोड़ा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धरमजयगढ़, पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लैलूंगा तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल तमनार शामिल हैं। अभ्यर्थियों एवं पालकों से अपील की गई है कि वे परीक्षा तिथि एवं समय का विशेष ध्यान रखें और निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों। परीक्षा केंद्र में प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)