ब्रेकिंग

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में नवीन दायित्व मिलने पर सिख समाज मे हर्ष की लहर

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ हाल ही में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा में सतनाम सिंह जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा रायगढ़ और गुरुनाम सिंह अल्पसंख्यक मोर्चा घरघोड़ा मण्डल अध्यक्ष को नवीन दायित्व सौंपे जाने पर सिख समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। कोतरा रोड सोनिया नगर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार मे समाज के गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सतनाम सिंह और गुरुनाम सिंह लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनके अनुभव और समर्पण से पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा समाज के हितों की प्रभावी पैरवी हो सकेगी।

सिख समाज के प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता के साथ करेंगे तथा अल्पसंख्यक वर्ग की समस्याओं के समाधान हेतु सार्थक पहल करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान पुष्पमालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया। उपस्थित रविंद्र सिंह भाटिया, सतवीर सिंह भाटिया, महेंद्र सिंह भाटिया भरपुर सिंह भाटिया, संजू राठौड़, बंटी सिंह, पुचीया सिंह गुरुमीत सिंह पोथीवाल, सतवीर सिंह सतवेदर सिंह पोथीवाल, निखिल सिंह, जैकी सिंह, सतपाल सिंह पोथीवाल, देव सिंह, दीप सिंह, रवि सिंह, हरचरण सिंह, चाहत सिंह, राजा सिंह, जग्गा सिंह, रुस्तम सिंह भाटिया, राहुल सिंह दी गवा राहुल सिंह भाटिया निक्की सिंह भाटिया, प्रीति कौर पूजा कौर रबजी सिंह परी कौर, डोली कौर, भजन कौर, सुमन कौर किरण कौर, बेबी कौर कमलेश कौर, हरजीत कौर लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपेक्षा व्यक्त