ब्रेकिंग

जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान का आयोजन   कार्यक्रम का लक्ष्य नशापान की समस्या को दूर कर स्वस्थ व खुशहाल समाज की परिकल्पना  

 

लक्ष्य न्यूज़ तमनार- जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा गारे पालमा के ग्राम जांजगीर में तीन दिवसीय नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया किया गया। जहाॅ ग्राम पंचायत जांजगीर के सरपंच, ग्राम पंच, भारी मात्रा में स्व सहायता समूह की नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी में सम्पूर्ण ग्राम में नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया तथा गगन भेदी नारों के साथ आम जनमानस को जागरूक करने का समर्पित प्रयास किया गया। कार्यक्रम विभिन्न ग्रामों तमनार, कुंजेमुरा, टिहलीरामपुर, कसडोल, बालजोर, कोड़केल, जांजगीर के शासकीय-अशासकीय एवं नागरिकों के मध्य कुल 10 जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नयाजीवन नशा मुक्ति एवं मानसिक रोग निवारण केन्द्र रायपुर के विशेषज्ञ प्रशिक्षक श्री जेहैब रहमान एवं प्रशांत कुमार प्रजापति की पस्थिति एवं ग्राम जांजगीर के सरपंच श्रीमती भगवती राठिया, श्री राजेश रावत, सहायक महाप्रबंधक जेपीएल तमनार, ग्राम्यप्रबुद्ध श्री विजय राठिया, श्री अनिल गुप्ता, जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार के स्वास्थ्य संगिनि, ग्राम प्रेरकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

इस दौरान प्रथमतया अपने अपने सम्बांधन में श्री राजेश रावत ने कार्यक्रम आयोजन के उद्देश्यों व लक्ष्यों के बारे में परिचर्चा करते हुए ग्रामीणों में व्याप्त रूढ़िवादिता को हानिकारक बताते हुए नशापान का त्याग एवं सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं से लाभान्वित होने का आग्रह किया। श्री अनिल गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम अत्यधिक महत्वपूर्ण व आवश्यक है, क्योकिं हम सभी अपने स्वास्थ्य एवं परिवार को नशा मुक्त कर अपने व परिवार की सर्वांगीण विकास के बारे में परिचर्चा करने के लिए उपस्थित हुए हैं। आज हमें प्रण कर नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को मूर्त रूप प्रदान करने का दिन है। सरपंच श्रीमती भगवती राटिया ने कहा कि नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान का आयोजन को महज एक कार्यक्रम न समझे। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को एकजूटता प्रदर्शित करते हुये अपने ग्राम को नशामुक्त करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

इस दौरान कार्यक्रम को प्रेषित संदेश में श्री ऋशिकेश शर्मा, विभागध्यक्ष, सीएसआर जेपीएल तमनार ने कहा कि जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव समर्पित रही है। क्षेत्रीय ग्रामीणों, प्रबुद्ध नगरिकों, जनप्रतिनिधियों के समर्पित सहयोग से ग्रामों में स्वस्थ वातावरण निर्माण के लिए विभिन्न लोकोपयोगी स्वास्थ्य योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसे अपनाकर, जागरूक होकर आमजनमानस स्वास्थय लाभ ले रहे हैं। नशापान के विरूद्व संचालित नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान का आयोजन का एकमात्र लक्ष्य क्षेत्र में नशापान की समस्या को दूर कर स्वस्थ व खुशहाल समाज की परिकल्पना है। उन्होनें इस अभियान को पूर्ण सहयोग प्रदान व अनुशरण करने लिए सभी संबधित ग्रामीणों को साधुवाद ज्ञापित किया है।

कार्यक्रम के दौरान भारी मात्रा में उपस्थित महिलाओं ने गगनीभेदी नारों के साथ नशापान के खिलाफ तीव्र रोश प्रकट किया। इस दौरान महिलाएॅ घर-घर जाकर अभियान को लेकर सहयोग प्रदान करने का आग्रह करती नजर आई। वहीं कार्यक्रम को लेकर स्व सहायता समूह की महिलाओं व बच्चों में भारी उत्साह देखा गया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम सीएसआर के सभी सदस्यों का योगदान महत्वपूर्ण रहा।