
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ 27 मई। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सुरजपूर जिले के विश्रामपुर थाना घेराव,अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,भूख हड़ताल व अनशन में रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी से कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव,नगर निगम नेताप्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया व कांग्रेस नेता विकास शर्मा भी शामिल हुए। 
शाखा यादव ने बताया कि शिवनंदपुर नगर पंचायत चुनाव के दौरान चुनाव में लाभ लेने,कांग्रेस को बदनाम करने और चुनाव कार्य प्रभावित करने के उद्देश्य से सुरजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र जैन के विरुद्ध विश्रामपुर थाना में गाली-गलौज,मारपीट, और जान से मारने की धमकी सहित आर्म्स एक्ट के तहत झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी गई थी,यह प्रकरण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संज्ञान में आते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मोर्चा संभाला और एफआईआर वापस लेने की मांग करते हुए विश्रामपुर थाना के सामने धरना पर बैठ गये दो दिन और रात चले इस धरना विरोध प्रदर्शन में प्रदेश स्तर के बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव सहित अनेक नेता शामिल हो गए जिनमें रायगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव, नेता प्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया,विकास शर्मा भी शामिल हुए। एफ आई आर वापस लेने की मांग पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भूख हड़ताल व टी एस सिंहदेव अनशन पर डटे रहे ।
आखिरकार कांग्रेस के तीसरे दिन की संघर्ष के बाद पुलिस अधिकारी रेंज आई जी और एस पी साहब के द्वारा विश्रामपुर थानेदार पर कार्रवाई व कांग्रेस नेता नरेंद्र जैन के विरुद्ध आर्म्स एक्ट प्रकरण को वापस लेने के आश्वासन के बाद
अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन स्थगित किया गया।
भाजपा सरकार द्वारा प्रायोजित इस दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य से अंततः सत्य ,अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले कांग्रेस की ही जीत हुई तथा आज फिर चरितार्थ हो गई सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं ।


