
रायगढ़ 4 जून गौरी शंकर मंदिर क्षेत्र में शोक की लहर उस समय फैल गई जब निवासी महेश शर्मा (भोला) की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी शर्मा का आज निधन हो गया। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में गहरा दुःख व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय श्रीमती लक्ष्मी शर्मा सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व की धनी थीं, जिनके निधन से समाज ने एक सम्मानित महिला को खो दिया है।
उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 5:00 बजे मंदिर चौक से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी,
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल दें। 🙏


