ब्रेकिंग

संत जेवियर्स स्कूल के हाउसों का नाम भारतीय महापुरुषों के नाम पर रखने की मांग, एबीवीपी ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की रायगढ़ इकाई ने संत जेवियर्स स्कूल, बोईरदादर में संचालित छात्र समूह (हाउस) के नाम भारतीय महापुरुषों के नाम पर रखने की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

नगर मंत्री रुचि मिश्रा ने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान में विद्यालय के हाउसों के नाम Loyola, De Nobili, Britto और Campion जैसे विदेशी ईसाई मिशनरियों के नाम पर हैं। परिषद का मानना है कि विद्यालय विद्यार्थियों में राष्ट्रभावना, सांस्कृतिक चेतना और आदर्श मूल्यों के निर्माण का प्रमुख केंद्र होता है। ऐसे में हाउसों के नाम भारतीय महापुरुषों के नाम पर रखे जाने चाहिए, ताकि छात्र-छात्राएं देश के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और महान व्यक्तित्वों से  प्रेरणा प्राप्त कर सकें

एबीवीपी ने जिला शिक्षा अधिकारी से इस विषय में विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि उचित समय में मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो छात्रहित एवं जनहित में लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा।