ब्रेकिंग

पुसौर ग्रामीण बैंक में शेखर झा ने ब्रांच हेड के रूप में पदभार ग्रहण किय

लक्ष्य न्यूज़ पुसौर।  शशि भूषण गुप्ता पुसौर ग्रामीण बैंक में शेखर झा ने ब्रांच हेड के रूप में पदभार ग्रहण कि है। उनके पदस्थ होने की खबर से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। बैंक कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद  झा ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य बैंक को नई ऊंचाइयों पर ले जाना और क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और आम ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बैंक केवल बैंक नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास का आधार है।

शेखर झा ने वादा किया कि वे हर समय ग्राहकों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह, मुद्रा लोन और जनधन जैसी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देकर युवाओं को भी जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा, “पुसौर क्षेत्र की उन्नति के लिए बैंक हमेशा सहयोगी की भूमिका में रहेगा। मेरा प्रयास रहेगा कि कोई भी पात्र व्यक्ति बैंकिंग सुविधा से वंचित न रहे।”

स्थानीय लोगों ने उनके अनुभव और सरल स्वभाव की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पुसौर ग्रामीण बैंक विकास की नई मिसाल बनेगा।