ब्रेकिंग

उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ हुई उत्तम इंटरनेशनल स्कूल की उत्तम स्पोर्ट्स मीट 2025

उत्तम इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय उत्तम स्पोर्ट्स मीट प्रतियोगिता अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सूबेदार मुकेश सिंह, 28 वीं बटालियन रायगढ़, जितेंद्र बघेल 28 वीं बटालियन रायगढ़, बृजेश गुप्ता जिला पंचायत सदस्य जिला रायगढ़, भाग्यवती नायक जिला पंचायत सदस्य जिला रायगढ़ डोलनारायण नायक, गौतम गुप्ता, चेयरमैन गौतम चौधरी, डायरेक्टर संजय चौधरी, डॉ. गोमती सिंह प्राचार्य उत्तम मेमोरियल कॉलेज, प्राचार्या श्रीमती रश्मि रेखा साहनी उत्तम इंटरनेशनल स्कूल, सुश्री नम्रता जलक्षत्री प्रभारी प्राचार्या अनंत कॉलेज रायगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति में प्रारंभ हुआ।।खेल शिक्षक सोमेश साहू ने मशाल रैली व खिलाड़ियों की मार्च-पास्ट के साथ किया। उद्घाटन के मौके पर स्टूडेंट ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। खेल प्रतियोगिताओं में कक्षा नर्सरी से कक्षा सातवीं वर्ग तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

दो दिनों तक आयोजित इस खेल महोत्सव में मैथ्स रेस, सैक रेस, फ्रॉग रेस, 100 मीटर, लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक, रिले रेस, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी सहित अनेक प्रतियोगिताएँ संपन्न कराई गई। विद्यार्थियों ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अरुण कातोरे आयुक्त स्काउट्स एंड गाइड्स जिला रायगढ़, कार्यक्रम अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा , संकुल प्रभारी एवं प्राचार्य पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कोड़ातराई, विशिष्ट अतिथि जितेंद्र सिंह बिसेन शाला समिति अध्यक्ष रायगढ़ एवं उपाध्यक्ष लक्ष्य सेवा समिति रायगढ़, राजेश प्रसाद उपाध्यक्ष लक्ष्य सेवा समिति रायगढ़,गौतम चौधरी संचालक उत्तम इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली, संजय चौधरी डायरेक्टर उत्तम इंटरनेशनल स्कूल, योगेश शर्मा सेजेस स्कूल कोड़ातराई, डॉ. गोमती सिंह प्राचार्य उत्तम मेमोरियल कॉलेज एवं रश्मि रेखा साहनी प्राचार्य उत्तम इंटरनेशनल स्कूल की गरिमामयी उपस्थिति रही।